भारत की 5 सबसे बड़ी चिप्स बनाने वाली कंपनियां।
भारत में चिप्स की मांग लगातार बढ़ रही है इसके साथ ही विभिन्न कंपनियां बाजार में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रही है चिप्स भारत में एक लोकप्रिय स्नैक्स है जो छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक सभी को पसंद आता है। आज हम भारत के 5 सबसे बड़ी चिप्स बनाने वाली कंपनियों के बारे में बात करेंगे, जो ना केवल भारत में, बल्कि विदेशों में, अपने उत्पाद को निर्यात करती है।
1. Lays
Lays जो Pepsico की प्रमुख ब्रांड है, भारत में सबसे अधिक पहचाने जाने वाली चिप्स ब्रांड है। इसकी शुरुआत 1995 में भारत में हुआ था, और तब से भारतीय बाजार का अहम हिस्सा बन गया है Lays विभिन्न स्वादों में बाजार में उपलब्ध है, जैसे मसालेदार, टमैटो, और खट्टा-मीठा। इसके अलावा, यह हेल्दी चिप्स भी बनाती है, जो कम तेल में बने होते हैं। Lays का मार्केट शेयर भारत में सबसे ज्यादा है और यह लगातार नये-नये फ्लेवर और पैकेजिंग के साथ अपने ग्राहकों को आकर्षित करता है।
प्रमुख फ्लेवर्स:
• Classic Slated: यह सबसे बुनियादी और सादगीपूर्ण फ्लेवर है, जिसे हर कोई पसंद करता है।
• Tangy Tomato: इस फ्लेवर में खटास और मिठास का बेहतरीन मिश्रण होता है।
• Barbecue: इस फ्लेवर में एक स्मोकी और मसालेदार स्वाद होता है जो भारतीयों को खास तौर पर पसंद आता है।
• American Style cream & onion: यह एक क्रिमी और साॅस जैसे फ्लेवर है जो खासतौर पर शहरों में प्रसिद्ध है।
PepsiCo ने Lays को भारतीय बाजार में एक प्रमुख चिप्स ब्रांड बना दिया है, और यह न केवल घरेलू बाजार में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक स्थापित नाम है। इसके अलावा, Lays ने अपने विज्ञापन अभियानों और प्रचार गतिविधियों के द्वारा भारतीय उपभोक्ताओं के साथ गहरा संबंध स्थापित किया है।
2. Bingo (ITC Ltd)
Bingo, जो ITC Ltd द्वारा बनाया जाता है भारत की एक प्रमुख चिप्स ब्रांड है। Bingo चिप्स के स्वाद में भारतीय मसालों का तड़का होता है, जो इसे भारतीय ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बनाता है। Bingo के फ्लेवर जैसे Masala, Cheese, और Tangy twist बहुत ही प्रसिद्ध है। Bingo चिप्स का मुख्य आकर्षण यह है कि ये ट्रांस फैट से मुक्त होते हैं, जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
प्रमुख फ्लेवर्स:
• मसाला: यह फ्लेवर भारतीय मसालों का एक बेहतरीन मिश्रण है जो ज्यादातर चाय के साथ खाया जाता है।
• Cheese: यह स्वाद हल्का और तेज होता है, जो भारतीय ग्राहकों के बीच बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।
• Tangy twist: यह फ्लेवर थोड़ा खटास के साथ आता है, जो एक नया अनुभव प्रदान करता है।
Bingo चिप्स ने अपने स्वादिष्ट फ्लेवर्स और गुणवत्ता के साथ भारतीय चिप्स बाजार में अच्छा मुकाम प्राप्त किया है। ITC द्वारा बनाई गई Bingo चिप्स अब लोगों के बीच मजबूत ब्रान्ड बन चुकी है, और इसका उत्पादन स्वास्थ्य -Conscious उपभोक्ताओं को भी पसंद आता है।
3. Haldiram's
Haldiram's भारतीय खाद्य उद्योग में एक बहुत ही प्रसिद्ध नाम है। Haldiram's न केवल मिठाइयां, बल्कि चिप्स और स्नैक्स में भी प्रसिद्ध है। Haldiram's चिप्स भारतीय मसालों और पारंपरिक स्वादों के साथ तैयार होते हैं, जो इसे भारतीय स्वाद के अनुसार अनुकूल बनाता है। इसकी चिप्स जैसे आलू भुजिया, मसाला चिप्स, और चना चाट बहुत ही लोकप्रिय है। Haldiram's का ब्रांड भारतीय घरों में विश्वास का प्रतीक बन चुका है, और इसके चिप्स का स्वाद किसी भी भारतीय स्नैक्स प्रेमी को आकर्षित कर सकता है।
प्रमुख फ्लेवर्स:
• आलू भुजिया: यह फ्लेवर हल्का मसालेदार होता है और ज्यादातर चाय के साथ खाया जाता है।
• मसाला चिप्स: यह चिप्स भारतीय मसालों का बेहतरीन मिश्रण होता है, जो स्वाद के मामले में बहुत प्रसिद्ध है।
• चना चाट: यह चिप्स हल्के मसालेदार जैसी चटपटे चाट के स्वाद के साथ आता है।
Haldiram's की चिप्स खासतौर पर भारतीय घरों में लोकप्रिय है, और इसके अलावा पारंपरिक स्वादों ने इसे एक विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है। Haldiram's ने भारतीय मसालों के साथ के साथ अपने प्रोडक्ट को उपलब्ध करके चिप्स उघोग में एक नई दिशा दी है।
4. Kurkure (PepsiCo)
Kurkure भी PepsiCo का एक प्रमुख प्रमुख चिप्स ब्रांड है, जिसे खासकर भारतीय उपभोक्ताओं के स्वाद के हिसाब से तैयार किया गया है। यह चिप्स ब्रांड अपने मसालेदार, सस्ता और ताजगी से भरपूर चिप्स के लिए प्रसिद्ध है। Kurkure को विशेष रूप से छोटे बच्चों और बड़ों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इसका स्वाद भारतीय मसालों से प्रेरित होता है।
प्रमुख फ्लेवर्स:
• मसाला मंच: यह फ्लेवर भारतीय मसालों का बेहतर मिश्रण होता है, जो हर किसी के स्वाद के अनुरूप होता है।
• चीस बाॅल्स: यह फ्लेवर विशेष रूप से उन लोगों को पसंद आता है जो चीज़ के स्वाद को ज्यादा पसंद करते हैं।
• Crispy: यह फ्लेवर हल्का और कुरकुरा होता है, जो सेहत का बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं उन लोगों के बीच Crispy बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।
Kurkure ने भारतीय चिप्स बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और भारतीय ग्राहकों को ताजगी और स्वाद का बेहतरीन संयोजन प्रदान किया है। इसका मार्केटिंग और विज्ञापन अभियान बहुत प्रभावशाली रहा है, जिससे यह ब्रांड भारतीय बाजार में एक बड़ा नाम बन चुका है।
5. Pringles
Pringles एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है जिसे Kellogg's द्वारा बनाया जाता है। Pringles के चिप्स अपनी गोल आकार के पैकिंग और उच्च गुणवत्ता के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। Pringles चिप्स के मुख्य आकर्षण इसकी गोल पैकिंग और स्वाद की विविधता है। यह ब्रांड अपने प्रीमियम और विशेष स्वाद के कारण भारतीय लोगों को बहुत पसंद किया जाता है।
प्रमुख फ्लेवर्स:
• Sour cream & onion: यह फ्लेवर काफी क्रिमी और मसालेदार होता है, जो Pringles का सबसे प्रसिद्ध फ्लेवर है।
• BBQ: यह स्वाद और धुएं और मसालों का अच्छा मिश्रण प्रदान करता है।
• Cheese: यह फ्लेवर खासतौर पर चीस ज्यादा खाने वाले लोगों के लिए बनाया गया है।
Pringles का पैकेजिंग बहुत आकर्षक और उच्च क्वालिटी का होता है जो इसे भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक प्रीमियम विकल्प बनाता है। इसके अलावा, Pringles चिप्स के स्वाद और गुणवत्ता के कारण इसने भारत में एक मजबूत बाजार स्थापित कर लिया।
भारत में चिप्स की मांग
भारत में चिप्स बनाने वाली कंपनियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और यह उघोग लगातार विकसित हो रहा है। Lays, kurkure, Pringles, Bingo और Haldiram's जैसी कंपनियां भारतीय बाजार में अपने स्वाद गुणवत्ता, विविधता के कारण प्रमुख स्थान पर है इससे इस बात का पता लगता है कि लोगों के अन्दर चिप्स को लेकर कितनी उत्सुकता है इस समय लोगों के अन्दर स्वादिष्ट और चटपटे चिप्स को लेकर लोगों के अन्दर एक अलग ही प्रेम है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें